Sunami Media

महापौर उम्मीदवार हेतु सुर्खियो में रहे कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने नामंकन लिया वापस कहा : पारिवारिक संबंधों के चलते लिया निर्णय



महापौर उम्मीदवार हेतु सुर्खियो में रहे कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने नामंकन लिया वापस कहा :  पारिवारिक संबंधों के चलते लिया निर्णय


कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं के दिशा निर्देश एवं पारिवारिक संबंधों के चलते लिया निर्णय


बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात तथा सचिव -प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, - PCC डेलीगेट छत्तीसगढ़, ने आज महापौर हेतु अपना नामांकन वापस ले लिया, इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए जिले के लोकप्रिय  नेता श्री  त्रिलोक श्रीवास् ने बताया कि वे कांग्रेस के प्रदेश  एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज, प्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं राष्ट्रीय नेताओं के अनुरोध एवं दिशा निर्देश के  संघर्ष के समय में पार्टी के विचारधारा को ना छोड़े, उन्होंने अपना नामांकन वापस, उन्होंने बताया कि प्रमोद नायक जो कांग्रेस के  प्रत्याशी हैं उनसे उनके 25 वर्षों से ज्यादा समय से पारिवारिक संबंध है, उनके घर जाकर प्रमोद नायक ने भी अनुरोध किया कि संघर्ष समय में वह साथ दे उनके भावनात्मक अपील एवं कांग्रेस के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेताओं के अनुरोध पर नामांकन वापस ले रहे हैं, और उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम जनता से कांग्रेस के  उम्मीदवार प्रमोद नायक को जिताने की अपील भी किया है, इस अवसर पर  श्री त्रिलोक श्रीवास के सैकड़ो समर्थक कांग्रेस महापौर उम्मीदवार प्रमोद नायक सभापति शेख नसरुद्दीन   व्यास नारायण पांडे मनोज श्रीवास मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल आयुष सिंह राज पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू नंदकिशोर वर्मा चरण सिंह राज कौशल श्रीवास्तव हृदेश कश्यप लक्ष्मी नारायण साहू रामेश्वर केसरी शुभम श्रीवास संदीप रजक प्रेम कश्यप आनंद कश्यप अधिवक्ता वीएस तिवारी आनंद श्रीवास दीपक कश्यप आदि सैकड़ो जन उपस्थित  थे ll*

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media