Sunami Media News

बिलासपुर । कलेक्टर ने की नगर निगम के कामकाज की समीक्षा लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के निर्देश, कहा इसमें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोताही,,

बिलासपुर । कलेक्टर ने की नगर निगम के कामकाज की समीक्षा

*शहर को साफ सुथरा बनाने  चलाया जाए अभियान*


लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के निर्देश, कहा इसमें  कतई  बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोताही,,


बिलासपुर, 23 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज नगर निगम के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन हर हाल में महीने की पांच तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान करने कहा। जोन कमिशनर को सबेरे 6 से 9 बजे तब शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण करने कहा। लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने  के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, उपायुक्त श्री खजांची कुमार, सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और जोन कमिश्नर मौजूद थे। 
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की विस्तार से गहन समीक्षा की। उन्होंने निदान के तहत् मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इनका निराकरण करने के निर्देश दिए। लोगों की समस्याओं का निराकण कर उन्हें की गई कार्यवाही से अवगत् कराने भी कहा। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना ना पड़े, इसी प्रकार राशन कार्ड के लिए भी लोग ना भटके। कलेक्टर ने पूरे शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों की साफ-सफाई नियमित करवाने कहा। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां  मूलभूत सुविधाएं  सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम भी सुचारु रूप से करने कहा। 

--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने