Sunami Media News

महापौर प्रत्याशी के लिए कॉमन कैंडिडेट लक्की यादव के नाम पर सहमति

महापौर प्रत्याशी के लिए कॉमन कैंडिडेट लक्की यादव के नाम पर सहमति



*रामशरण व शेख नसीरुद्दीन भी जताई सहमति*

कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लक्की यादव ने महापौर प्रत्याशी के रूप में अपना आवेदन जमा करने पहुंचे थे, इस दौरान पूर्व महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नसरुद्दीन ने लकी यादव के नाम पर सहमति जताते हुए, महापौर पद के लिए युवा व योग्य उम्मीदवार बताया इन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से लक्की यादव कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित भाव से सेवा कर रहा है, वर्तमान  परिदृश्य में  एक सशक्त  उम्मीदवार के तौर पर महापौर प्रत्याशी के लिए सही  है लक्की यादव के नाम पर किसी कोई आपत्ति भी नहीं है, ये हर समीकरण में फिट भी है। वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के समक्ष लकी यादव ने आज अपना आवेदन जमा किया। लक्की यादव ने  कहा कि "मैं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए शहर के विकास के लिए समर्पित हूं। अगर मुझे मौका मिला, तो मैं शहर को विकास और समृद्धि के नए आयाम तक ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा।"

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने