Sunami Media News

अवैध रेत परिवहन के मामले में खनिज विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया

अवैध रेत परिवहन के मामले में खनिज विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया



बिलासपुर, 22 दिसंबर/कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्तखनन एवं परिवहन पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा नियमित जांच कार्रवाई की जा रही है l इस  कड़ी में तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा जरोंधा-पचपेड़ी क्षेत्र में खनिज रेत परिवहन कर रहे वाहनों की जांच किया गया । जांच मे वाहन मालिक रंजीत काटले निवासी रिस्दा द्वारा खनिज रेत  का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर तहसीलदार द्वारा  3 हाईवा को जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी मे अभिरक्षा में रखा गया है।
       प्रकरण दर्ज होने से क्षुब्ध वाहन मालिक रंजीत काटले द्वारा 21एवं 22 दिसंबर रात्रि में खनिज जांच चौकी लावर(मस्तूरी) में खनिज विभाग के कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया गया।खनिज जांच चौकी लावर के कर्मचारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराते हुये उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा थाना मस्तूरी में आज दिनांक 22 दिसंबर को रंजीत काटले के विरूद्ध FIR दर्ज कराया गया। काटले द्वारा थाना पहुंचने पर भी थाना परिसर में खनिज अमला के साथ अभद्र व्यवहार का प्रयास किया गया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने