Sunami Media News

बिलासपुर। स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

बिलासपुर।  स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव



बिलासपुर तहसील से सतीश यादव की रिपोर्ट, 


बिलासपुर । शनिवार को ब्रिलियंट  पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए  ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें  माँ सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई प्रधानाचार्य  ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया। इस दौरान स्कूली शिक्षक, छात्र, पालक, मौजूद रहे ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने