Sunami Media News

डीआरएम रेलवे जोन बिलासपुर को 3 ट्रेनों का ठहराव चांपा रेलवे स्टेशन में करने को लेकर सौंपा गया ज्ञापन,


बिलासपुर । डीआरएम रेलवे जोन बिलासपुर को 3 ट्रेनों का ठहराव चांपा रेलवे स्टेशन में करने को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, 

कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस, वास्कोडिगामा से जसीडीह और गीतांजलि एक्सप्रेस का ठहराव साल के अंत तक करने मांग की गई...

जांजगीर चांपा 16 दिसंबर 2024

चांपा का रेलवे जंक्शन सिर्फ चांपा जांजगीर जिले को नहीं अपितु कोरबा जिले के निवासियों के लिए भी मुख्य रेलवे स्टेशन है। कोरबा के लाखों व्यापारी और जनता के साथ चांपा के सभी जनता को मां कामख्या देवी मंदिर जाने के लिए ट्रेन नंबर 22511 बिलासपुर से यह ट्रेन 7.30 बजे निकलती है । वहां हमारे लोगों को रात्रि में जाना पड़ता है या सुबह अपने वाहन से जो कि लोगों की जेब पर भी भारी पड़ता है। साथ ही बाबा बैद्यनाथ जी के धाम जसीडीह जाने के लिए ट्रेन क्रमांक 17321 और गोवा के लिए 17322 वास्को डी गामा से जसीडीह ट्रेन का स्टॉपेज भी चांपा रेलवे जंक्शन में होना चाहिए। इस मांग के साथ सामाजिक संगठन अवर सिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास तिवारी ने डीआरएम बिलासपुर रेलवे जोन को ज्ञापन सौंपा है और 2024 के अंत तक ठहराव देने की बात कही गई है। गीतांजलि एक्सप्रेस का पहले भी गया है प्रस्ताव उसे भी पूरा करने की आवश्यकता है।
ज्ञापन में वर्तमान विधायक जिला जांजगीर चांपा और सांसद को भी प्रतिलिपि देकर उक्त मांग पूरा करने पत्र भेजा गया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने