Sunami Media News

मौत के मुंह से अपने बच्चे को छीन लाई मां ,,, खेल-खेल में साड़ी के फंदे में फंसे बच्चे की थम सी गई थी, मुंह में फूंक मारकर दी फिर नई जिंदगी

मौत के मुंह से अपने बच्चे को छीन लाई मां खेल-खेल में साड़ी के फंदे में फंसे बच्चे की थम सी गई थी, मुंह में फूंक मारकर दी फिर नई जिंदगी
शहडोल शिवम कुशवाहा धरती पर यूं ही मां को भगवान का दर्जा नहीं दिया गया है। बड़ी से बड़ी मुसीबत से मां अपने बच्चे को चुटकी में निकाल लाती है। यहां तक कि, मां अपने बच्चे को मौत के मुंह से भी बाहर ले आती है। ऐसा एक मामला संभाग के अनूपपुर जिले से सामने आया है। जहां खेल-खेल में एक 5 साल का बच्चा साड़ी के फंदे में उलझ गया। जिससे उसकी सांसे लगभग थम गई। यह देख उसकी मां ने बच्चे को सीपीआर देकर उसके मुंह में जोर-जोर फूंक मरने लगी। कुछ देर में ही बच्चा उठ खड़ा हुआ। फिलहाल, बच्चे को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है। जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में पूर्णतः स्वास्थ्य बताया गया है। यह है पूरा मामला उक्त घटना अनूपपुर जिले के संजयनगर की है। जहां रहने वाली पिंकी कुशवाहा का सबसे छोटा 5 साल का बेटा शिवांश घर में खेल रहा था। घर के आंगन में अन्य कपड़ों के साथ एक साड़ी डली हुई थी, जिसमें बच्चा उलझा गया। साड़ी गले में फांसी के फंदे की तरह फंसी। जिससे बच्चे की सांसे थम गई। नजदीक ही काम कर रही उसकी मां ने यह नजारा देखा तो वह तत्काल उठी और बच्चे हिलाया-डुलाया। जब नहीं उठा तो जोर-जोर से उसकी छाती दबाई। बच्चे में कोई हरकत नहीं हुई तो, वह उसके मुंह में जोर-जोर से फूंक मरने लगी। जिसके कुछ देर बाद बच्चा उठ खड़ा हुआ। यह नजारा देख परिजन सहित पड़ोसी खुशी से झूम उठे। उसके बाद बच्चे को आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कालेज शहडोल में भर्ती कराया गया। मोबाईल पर देखा था सो किया मां पिंकी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, उसने सीपीआर देकर जान बचाने का यह तरीका कभी मोबाइल पर देखा था। जिसका प्रयोग उसने इस आपातकाल में अपने बच्चे पर किया और वह पूरी तरह सफल हुआ। उन्होंने बताया, पहले देखा गया यह जानकारी प्रद विडियो आज मेरे लिए एक वरदान साबित हुआ है। जिसके चलते मैं अपने बच्चे की जिंदगी बचा सकी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने