Sunami Media

Sunami News // संभागायुक्त महादेव कावरे ने प्रभार लेने के तत्काल बाद ली अधिकारियों की बैठक

Sunami News / Mukesh tiwari // संभागायुक्त महादेव कावरे ने प्रभार लेने के तत्काल बाद ली अधिकारियों की बैठक समय पर दफ्तर आना सुनिश्चित करें कर्मचारी गुणवत्ता एवं समय-सीमा में हो निर्माण कार्य लोक सेवा गारण्टी नियमों का पालन करें सभी विभाग बिलासपुर, 30 अगस्त 2024/संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद संभाग स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर दफ्तर पहुंचे और समय पर वापस जाएं। हर अधिकारी कर्मचारी की टेबल पर उनकी नाम पट्टिका प्रदर्शित होने चाहिए। श्री कावरे ने कहा कि लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा जनता के कामों के लिए जो समय-सीमा निर्धारित की गई है, अनिवार्य रूप से इसका पालन किया जाये। निर्धारित प्रारूप में इसकी पंजी का संधारण किया जाये। मौसमी बीमारियों एवं खेती किसानी के बारे में भी जानकारी ली। स्वाईन फ्लू के कुछ प्रकरणों की जानकारी मिलने पर सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं में भी महामारी एवं टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। विभाग द्वारा कुछ समस्या की जानकारी बताये जाने पर दूर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बैठक में निर्माण एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के पहले अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर संभागायुक्त का स्वागत किया। --00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media