Sunami Media News

Sunami News || छत्तीसगढ़ में बीजेपी बनाएगी 50 लाख मेंबर, ऑनलाइन ऑफलाइन के साथ मिस्ड कॉल भी विकल्प

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने एक बार फिर सदस्यता अभियान की शुरुआत की है. जिसमें पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के लिए नए सदस्य बनाए जाएंगे. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में बीजेपी का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से शुरु होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण देव सिंहदेव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का पहला सदस्य बनाएंगे. इसके बाद 6 सितंबर से सभी बूथों में विधिवत सदस्यता आभियान शुरु किया जाएगा.

15 अक्टूबर तक चलेगा अभियान : 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस आभियान के तहत बीजेपी ने लगभग 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही प्रदेश में 5 अलग-अलग कमेटी गठित की जा रही है. जो इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसी कड़ी में दुर्ग में संभाग स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया.


क्या रखना होगा ख्याल : इस अभियान में सदस्य बनाते समय लोगों को बीजेपी की रीति और नीति से जुड़ना होगा. दुर्ग में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रभारी अनुराग सिंहदेव शामिल हुए. उन्होंने संभागीय कार्यशाला का शुभारंभ किया.





Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने