Sunami Media

सुनामी ब्रेकिंग ।। कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की होगी जांचएसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित


कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की होगी जांच
एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

बिलासपुर, 30 जुलाई 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला मुख्यालय बिलासपुर मंे संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। एसडीएम बिलासपुर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति संस्थानों की जांच कर 10 दिवस में रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी। समिति में एसडीएम के अलावा सदस्य के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम, जिला सेनानी नगर सेना एवं अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर शामिल होंगेे। संस्थानों की जांच हेतु पांच बिन्दु भी तय किये गये हैं। इनमें सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति, भवन अनुज्ञा का अनुपालन, फायर एक्जिट की व्यवस्था, कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास द्वार की पर्याप्त व्यवस्था एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने की व्यवस्था शामिल है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media