Sunami Media

विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का बेलतरा विधानसभा में हुआ आयोजन

विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का बेलतरा विधानसभा में हुआ आयोजन


*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए किया संबोधन*

बिलासपुर । विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का बेलतरा विधानसभा स्थित बहतराई इंडोर स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश नित निरंतर नए कीर्तिमान गढ़ रहा है,देश के हर कोने तक विकास पहुंचा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक को योजनाओं का लाभ मिल रहा है यही है मोदी की गारंटी और सुशासन। हर सेक्टर में देश आगे बढ़ रहा है और मजबूत हुआ है। छ.ग. में भी पांच साल के कुशासन के अंत के बाद पीएम मोदी  की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन के एक नए दौर का प्रारंभ हुआ है जिसमें दो माह के अल्प समय में ही गांव,गरीब किसान समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। 18 लाख आवासहीनों को मकान,महिलाओं को महतारी वंदन योजना की सौगात,किसान भाइयों को बकाया बोनस के भुगतान और 3100 रूपये में धान खरीदी,पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच,बीपीएल परिवारों को पांच साल तक निःशुल्क राशन समेत कई निर्णय है जिनसे प्रदेश में खुशहाली आएगी। इससे पूर्व सभी अतिथि, हितग्राही एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए दिए संबोधन को सुना। कार्यक्रम में 12 अलग-अलग विभागों द्वारा लगाएं गए स्टालों का अतिथियों ने भ्रमण कर हितग्राहियों से संवाद भी किया। आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक  रजनीश सिंह,बिल्हा विधानसभा उपाध्यक्ष  विक्रम सिंह,जिपं सदस्य  राजेश सूर्यवंशी,पार्षद  ओम प्रकाश पाण्डेय, रूपाली गुप्ता,रमेश पटेल,सूरज मरकाम,भाजपा उपाध्यक्ष  तिलक साहू अपर कलेक्टर  कुरूवंशी, निगम के अपर आयुक्त  राकेश जायसवाल,समेत बड़ी संख्या में जिला एवं निगम प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media