Sunami Media News

पीएम जनमन योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए जनमन महिला संगवारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए खुलेंगे विकास के रास्ते

पीएम जनमन योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए जनमन महिला संगवारियों को दिया गया प्रशिक्षण।


बिलासपुर, 09 जनवरी 2024/भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए पीएमजनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के रास्ते खुलेंगे। जिले में पीवीटीजी के रूप में बैगा एवं बिरहोर जनजाति आबाद है। उन्हें इन इलाकों में मूलभूत बुनियादी अधोसंरचनाएं विकसित करने के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्तर को बढ़ाना इस योजना का उद्देश्य है। योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में महिला संगवारियों की अहम भूमिका होगी। आज चयनित जनमन संगवारियों को डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम कोटा श्री पीयूष तिवारी, सीईओ कोटा श्री युवराज सिन्हा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर श्री सीएल जायसवाल की उपस्थिति में समस्त विभागों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
     कार्यशाला मे ग्राम में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु चयनित जनमन संगवारी को आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण, सहायक आयुक्त, एसडीएम कोटा, सीईओ कोटा एव अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने