Sunami Media

सुनामी ब्रेकिंग् । हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल, दो पूर्व विधायकों को पार्टी ने छह वर्षों के लिए किया निष्कासित,,,

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के भीतर मचा अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। हार के बाद संगठन के बड़े नेताओं पर लगातार टिप्पणी कर रहे पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डा. विनय जायसवाल को गुरुवार को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके साथ ही बयानबाजी करने पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भी नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर उत्तर मांगा गया है।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने हार के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और तात्कालीन उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, विनय जायसवाल ने प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव पर टिकट दिलाने के लिए दो किस्तों में सात लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था।


जयसिंह अग्रवाल ने कहा था कि चुनाव में एकजुटता नहीं थी। इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था। पिछले चुनाव में जो जनादेश मिला था, सरकार उसकी कदर नहीं कर पाई। एक ताकत सेंट्रलाइज होकर कुछ लोगों के साथ सरकार चलाती रही। मंत्रियों का जो जिले में प्रभाव होता है, उसे बाधित किया गया। जयसिंह अग्रवाल ने संगठन के सर्वे पर भी सवाल उठाए थे।






Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media