Sunami Media

सुनामी न्यूज । निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें - कलेक्टर

सुनामी न्यूज । निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें - कलेक्टर


*जिले के सभी मतदाताओं से की मतदान करने की अपील*
बिलासपुर 15 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले में 17 नवम्बर शुक्रवार को होने वाले निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील जिले के सभी नागरिकों से की है। मतदान के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित है।  
     कलेक्टर ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व पर प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। मतदान करना मतदाता का अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। मतदाता को अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपनी महती जिम्मेदारी का अनिवार्य रूप से निर्वहन करना चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने इस पुनीत कार्य में सभी की सहभागिता की अपील की है। 
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media