Sunami Media

सुहागरात के बेड पर पत्नी ने मांगे 50 लाख रुपए, परेशान पति पहुंचा थाने,,,देखिये रिपोर्ट,,,, सुनामी न्यूज पर

आगरा में एक डॉक्टर पति से उसकी पत्नी सुहागरात के दिन ही 50 लाख रुपए डिमांड करने लगी। पीड़ित पति के मना करने पर आरोपी पत्नी ने उसपर हमला भी कर दिया। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला।




यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर से उसकी ही नई नवेली पत्नी ने सुहागरात के दिन 50 लाख रुपए की डिमांड कर दी। और जब पति ने पैसे देने से मना किया तो उसने पीड़ित पति पर जानलेवा हमला भी किया।


दरअसल, आगरा में एक डॉक्टर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी करने की सोची। लेकिन, डॉक्टर को इस दांपत्य सुख की तलाश ने परेशानी में डाल में दिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित पति का तलाक साल 2019 में हो गया था। और पहली पत्नी से उसे एक बेटी थी। बेटी की जिम्मेदारी समझते हुए, उन्होंने दूसरी शादी करने की सोची और उसी दौरान ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट पर डॉक्टर की मुलाकात गाजियाबाद की इस आरोपी महिला से हुई। महिला ने खुद को शिक्षक और अधिवक्ता बताया। अगस्त 2022 में उस महिला से शादी की बातचीत करने डॉक्टर गाजियाबाद पहुंचा।


सुहागरात के दिन ही महिला ने मांगा 50 लाख रुपए
पीड़ित डॉक्टर के अनुसार जब वह गाजियाबाद पहुंचा तो वहां शादी के सारे डॉक्युमेंट्स पहले से तैयार रखे थे। आरोपी महिला ने जबरदस्ती उससे शादी कर ली। शादी के बाद महिला डॉक्टर के घर आयी। ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट पर मिली जीवनसाथी ने डॉक्टर से सुहागरात के दिन ही 50 लाख रुपए की मांग कर दी। और जब पति ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने पति को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित पति पर महिला ने चाकू से भी हमला किया। और मौका मिलते ही महिला ने घर में रखे पैसे लेकर फरार हो गई।


आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज
आगरा के शाहगंज के रहने वाले पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ धमकी, मारपीट, चोरी समेत अन्य धाराओं में शाहगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि मामले में पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त के यहां शिकायत की थी। उनके आदेश पर जांच के बाद पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक शाहगंज आलोक सिंह ने बताया कि विवेचना कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media