Sunami Media News

मऊगंज जिले की टीएल मीटिंग में आवारा पशुओं को व्यवस्थित करने कलेक्टर ने दिया निर्देश*



*किसानों को मिले समय पर खाद इसकी तैयारी अभी से करें कलेक्टर*

*मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने आज जनपद पंचायत मऊगंज सभागार में सभी विभागों की टीएल बैठक बुलाई ।टीएल बैठक में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने डिप्टी डायरेक्टर पशु विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों पर आवारा पशुओं को आसपास के गौशालाओं में व्यवस्थित पहुंचाएं वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हनुमना ,मऊगंज, नईगढी एवं जनपद पंचायत हनुमना ,मऊगंज, नईगढी के सीईओ पशु विभाग की मदद करें। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन 80% उपस्थित बताए जाने पर कलेक्टर ने फटकार लगाई और गलत जानकारी न देने की हिदायत दी। टीएल मीटिंग में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने आईएस विभाग से पूछा कि चेक डैम के निर्माण कार्य क्यों नहीं कराये जा रहे हैं। गलत जानकारी देने पर भी उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि चेक डैम बनाएं ताकि पानी को रोका जा सके और एक चेक डैम से दूसरे चेक डैम की दूरी 500 मीटर होनी चाहिए ।आजीविका मिशन के अधिकारियों को कलेक्टर ने फटकार लगाई और मीटिंग में कहा कि आज जब वह पाती मिश्रान गांव के दौरे पर थे तो उन्हें आजीविका मिशन की गतिविधियों की जानकारी नहीं दिखी इसलिए वह सबसे दूरस्थ गांव में जाकर आजीविका मिशन की योजनाओं को चलाएं। स्वसहायता समूह का गठन करें।आजीविका मिशन की गतिविधियां उन्हें सबसे अंतिम गांव में दिखनी चाहिए। किसानों को आने वाले समय में समितियां से खाद मिल सके इसके लिए पूरी तैयारी करें और किसी भी तरह की किसानों की नाराजगी नही दिखनी चाहिए। टीएल मीटिंग में उपस्थित सभी विभागों की क्रमशः जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए*

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने