Sunami Media News

सुनामी न्यूज । उत्कल एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंची पीएम की बुलेट प्रूफ कार, रायगढ़ रवाना

बिलासपुर। रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली से चार बुलेट प्रूफ कार बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। चारों कार ऋषिकेश योग नगरी-पुरी उत्कल एक्सप्रेस में वीपी वैगन से आईं। कार के आने की सूचना पहले से थी। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। एसपीजी और रायगढ़ व बिलासपुर पुलिस की निगरानी में कार रायगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।



प्रधानमंत्री मोदी का जहां भी कार्यक्रम होता है, उनकी बुलेंट प्रूफ कार उस स्थान पर पहले पहुंच जाती है। वे इसी से कार्यक्रम स्थल तक जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर को रायगढ़ आ रहे हैं। इसलिए उनके लिए बुलेट प्रूफ कार सोमवार को ही पहुंच गई। रायगढ़ में शायद कार उतारने में दिक्कत थी। इसलिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन में सभी कार को उतारने का निर्णय लिया गया। यह कार वीपी वैगन से बिलासपुर पहुंचीं।

यह काफी बड़ा वैगन होता है और इसकी क्षमता 23 टन होती है। कार जब बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो पूरी सावधानी के साथ वैगन को ट्रेन से अलग किया गया। इसके बाद उसे आरएमएस के पास साइडिंग में लाया गया। यहां पहले से एसपीजी की टीम तैनात थी। चूंकि कार को रायगढ़ रवाना करना था, इसलिए वहां से पुलिस की टीम पहुंची थी। चारों कार में एसपीजी की टीम सवार थी। इसके अलावा रायगढ़ पुलिस करीब दोपहर डेढ़ बजे बुलेट प्रूफ कार को लेकर रवाना हुई।


रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को भी चार बुलेट प्रूफ कार बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। इसके बाद कार को रायगढ़ के लिए रवाना कर दिया जाएगा।



Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने