Sunami Media News

थाना कसडोल पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

थाना कसडोल पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

कसडोल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार  हरीश यादव एवं  अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा निरीक्षक लखेश केंवट के नेतृत्व में नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
दिनाँक 20.09.2023 प्रार्थिया नाबालिक लड़की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 20.09.2023 के सुबह 10:00 बजे घर से अकेले पैदल स्कूल जा रही थी, चावल गोदाम के पास पहुंची थी, तभी आरोपी कमलेश उर्फ सुंदर अकेले मोटरसाइकिल में आया और मुझे छेड़छाड़ व बेइज्जत करने की नियत से मेरा हाथ पकड़ कर मुझे मेरे साथ चलो भाग चलते है बोला। फिर मेरे द्वारा चिल्लाने पर मेरा भाई को आते देख अपने मोटरसाइकिल को चालू कर भाग गया। की रिपोर्ट पर कसडोल में अपराध क्र. 507/2023 धारा 354 भादवि 08,12 पॉस्को एक्ट कायम कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आज दिनांक 20.09.2023 को 15:40 बजे आरोपी- कमलेश उर्फ सुंदर जांगड़े पिता मंगल दास उम्र 19 साल सचिन देवरी खुर्द थाना कसडोल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 180 आरक्षक 221 का योगदान रहा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने