Sunami Media News

नवाचारी शिक्षिका सुनीता जायसवाल मंत्री मोहम्मद अकबर के हाथो हुये शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित

नवाचारी शिक्षिका सुनीता जायसवाल मंत्री मोहम्मद अकबर के हाथो हुये शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित
कसडोल। शिक्षक प्रतिभा अकदमी कबीरधाम के संयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेकों शिक्षकों को शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया ।इस सम्मान समारोह में कसडोल की  शिक्षिका सुनीता जायसवाल को भी उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। मंत्री मोहम्मद अकबर छतीसगढ़ शासन ने उन्हें यह  सम्मान प्रदान किया ।कवर्धा के पीजी कॉलेज आडिटोरियम में यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर 11 सितंबर 2023 को संपन्न हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद अकबर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन आवास परिवहन एवं पर्यावरण वन मंत्री रहे।अध्यक्षता के रूप में श्रीमती ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया। महेंद्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा युवा चंद्राकर सहायक संचालक के अलावा प्रदेश भर के शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया साथ ही सरस्वती वंदना ,राज्यगीत की सुमधुर  प्रस्तुति के साथ हुई। मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि गुरु  का स्थान सर्वोच्च होता है।तथा उन्होंने यह भी बताया कि पहली कक्षा में जो शिक्षक हमे पढाये है उन्हें हम सब याद रखते हैं। तथा बच्चों की मनोभावनाओं को समझकर  उन्हें शिक्षा देना ,ये कार्य तो केवल गुरुजी ही कर सकते हैं। ऐसी भावनाओं के साथ सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दिए।
          अकादमी के संस्थापक सयोजक भरत डोरे के नेतृत्व में व उनकी पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये है। सुनीता जायसवाल को इस सम्मान के लिए शिक्षक साथीगण :- मूरित राम श्रीवास, महादेव जायसवाल, परमेश्वर जायसवाल, महेत्तर लाल देवांगन ,गीता देवांगन , अंतिमा कंवर, विनोद डडसेना,हेमन्त साहू, लोकनाथ  तांडे,हेमन्त श्रीवास सहित परिवार के लोगों व शाला परिवार ने शुभकामनाये व बधाई दिए  हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने