Sunami Media News

थाना पलारी पुलिस द्वारा ग्राम अमेरा में एक सटोरिया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल....सटटा का नगदी ₹2740 एवं सटटा पटटी किया गया जप्त....

थाना पलारी पुलिस द्वारा ग्राम अमेरा में एक सटोरिया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल....

सटटा का नगदी ₹2740 एवं सटटा पटटी किया गया जप्त....

 बलौदाबाजार। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक संम्पन कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के अपराध की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश के परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश यादव एवं  अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 21-09-2023 को थाना प्रभारी निरीक्षक शशांक सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे थाना पलारी के द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम अमेरा मे सतबहनी तालाब के पास आरोपी धरम कुमार सोनवानी पिता स्व. सेवाराम सोनवानी उम्र 45 वर्ष साकिन घासीदास चौक् अमेरा थाना पलारी को लोगो को सटटा नामक जुआ खेलाते मिलने पर रंगे हाथ पकडा गया। उपरोक्त के विरूद्ध धारा 06 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही किया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी  01 पन्ना, सटटा का नगदी रकम 2740 रू., सट्टा पट्टी लिखने में प्रयोग किये गए एक डाट पेन सहित इस्तेमाली कार्बन को जप्त कर धारा 6 छ.ग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक शशांक सिंह ठाकुर , प्र0आर0 63 मो0 अरशद खान एवं प्र0आर0 77 नवीन कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने