Sunami Media News

सुनामी न्यूज । रतनपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान बिलासपुर से मरवाही जा रही बस से 200 नग साडी लावारिस हालात को किया गया जप्त,,


थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0
इस्तगासा क्रमांक 02/2023 धारा 102 जाफौ
--00-- 

रतनपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान बिलासपुर से मरवाही जा रही बस से 200 नग साडी लावारिस हालात को किया गया जप्त

जप्ती - साडी 200 नग कीमती 01 लाख रूपये 
--00-- 
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा अगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर रखते हुये सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर राज्य से आने वाली वाहनो तथा जिला से बाहर जाने वाली वाहनो पर चेकिंग कार्यवाही चलाया जा रहा हैं कि श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के द्वारा रतनपुर टीम के साथ पेड्रा मरवाही मध्य प्रदेश मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग किया जा रहा हैं आज दिनांक 09.09.2023 के वाहन चेकिंग दौरान पुष्पराज बस जो बिलासपुर से रतनपुर होते हुये मरवाही जा रही थी बस में सवारी बठै हुये थे कि चेकिग दौरान बस के उपर केबिन में सफेद बोरी के झाल में साडी रखा हुआ मिला उक्त साडी के संबंध में बस ड्रायवर तथा कंडेक्टर से पूछताछ पर कोई जानकारी नही होना बताये किसी व्यक्ति द्वारा बिलासपुर में उक्त साडी के झाल को बस के केबिन में रखवाना बताये उक्त व्यक्ति को जानने पहचानने से इंकार किये बस में सवार व्यक्तियो से पूछताछ पर उक्त साडी के संबंध में जानकारी नही होना बताये उक्त साडी को गिनती करने पर 200 नग साडी हैं पंचनामा तैयार किया गया हैं। लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया हैं ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने