सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ 👇 रविवार की 10 फटाफट खबरें मऊगंज जिले की
👇👇
मऊगंज जिले में नया बस स्टैंड के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित तो किया गया है लेकिन बस संचालक कर रहे मनमानी
मऊगंज जिला में हनुमना में बना आरटीओ ऑफिस में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनमानी के वजह से
ट्रक चालकों को हो रही भारी समस्या कई बार इसका हो चुका है खुलासा
लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिसे लोगों को मिल सके राहत
मऊगंज जिले में मऊगंज हनुमाना नईगढी गौशाला बनाने के लिए
सरकार द्वारा कई लाखों रुपए तो खर्च किए लेकिन कुछ गौशाला बनकर तैयार है
लेकिन वहां कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है उसी प्रकार से सभी ब्लॉकों में गौशाला आज भी पड़ी अधूरी है
लेकिन गौशाला में नहीं हो रहा काम वही जब अधिकारियों से एवं पंचायत के कर्मचारियों से संपर्क कर चर्चा करने की कोशिश की जाती है
तो गोलमोल का जवाब देते नजर आए और आज भी अधूरी पड़ी गौशाला
जबकि सरकार की मनसा थी की गौशाला अगर तैयार हो जाएगा तो अन्नदाताओं की समस्या का हो सकता है निदान
एवं आवारा पशुओं के वजह से सड़कों में जो कई लोगों की जान जाती है उसे मिलेगी राहत
लेकिन सरकार की मनसा पर पंचायत से लेकर जिला तक के अधिकारी पानी फेर दिए
मऊगंज जिला में माइनिंग विभाग के अधिकारियों के वजह से कई जगह खुले तौर पर आम जनता की जेब डाका डाला जा रहा है
गिट्टी और बालू बिना रजिस्ट्रेशन के दुकानदार खुले रेट पर बेच रहे हैं
इसकी भी शिकायत कई बार आम जनता एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने शिकायत की है
लेकिन आज दिनांक तक माइनिंग विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में
मऊगंज जिले में सार्वजनिक शौचालय के नाम पर पंचायत में राशि तो निकल गई है
लेकिन पंचायत में जाकर जब आम जनता एवं समाज के वरिष्ठ जनों से जानकारी ली गई
तो आम जनता एवं वरिष्ठ जनों ने अपने शब्दों में कहा कि सार्वजनिक शौचालय पंचायत में केवल कागजी कोरम पूरा किया गया है
कहीं बनी नहीं है जहां बनी है तो सार्वजनिक शौचालय खंडाहर दिख रही है
मऊगंज जिले में जिला तो बन गया है लेकिन आज भी कुछ विभागों के एसडीओ रीवा में बनाएं निवास यह आवाज मऊगंज जिले के आम जनता एवं वरिष्ठ समाजसेवियों की है
मऊगंज जिले में मऊगंज की आम जनता लगा रही गुहार
मऊगंज जिले की आम जनता अपने शब्दों में कह रही है कि प्रधानमंत्री सड़क सबसे बड़ी योजना
गांव-गांव को जोड़ने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना बनाई
लेकिन मऊगंज जिला होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री के एसडीओ एवं फील्ड ऑफिसर रीवा में बनाएं निवास
आखिर आम जनता अपनी समस्या कहां सुनाएं जिला होने के बावजूद भी आम जनता की समस्या का कैसे होगा निराकरण
मऊगंज जिले में नल जल योजना गांव-गांव एवं घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार कटिबंध है
लेकिन ठेकेदार के मनमानी के वजह से नल जल योजना संचालित की जा रही है
वाकी गांव के अधूरे लोगों को पानी हो रहा नसीब बाकी गांव की आम जनता आस लगाए बैठी है