Sunami Media News

ब्रेकिंग । सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले बदमाश को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

’ 

                                -----00-----
               थाना रतनपुर में दिनॉंक 30/08/2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली की मावली चौक करैहापारा रतनपुर में एक व्यक्ति हाथ में तलवारनुमा हथियार लहरा रहा है। तथा लोगों को डरा धमका रहा है। कि सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर थाना से टीम रवाना किया। मुखबीर के बताये स्थान मावली चौक करैहापारा रतनपुर में रेड किया जहॉं पर एक व्यक्ति हाथ में तलवारनुमा हथियार लिये लहराते लोगों को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस घेराबंदी कर युवक से तलवार को जप्त कर, उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम राजा कश्यप उर्फ सन्नी पिता रामझुल कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) का रहने वाला बताया। जिसे उक्त हथियार के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

गिरफ्तार आरोपी
1. राजा कश्यप उर्फ सन्नी पिता रामझुल कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर थाना
   रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने