Sunami Media

भाजपा के जिला मंत्री राजकुमार साहू के शव यात्रा में उमड़े जन सैलाब......शोक में डूबा नगर सहित पूरा अंचल,जिले भर से अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग......

भाजपा के जिला मंत्री राजकुमार साहू के शव यात्रा में उमड़े जन सैलाब......शोक में डूबा नगर सहित पूरा अंचल,जिले भर से अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग......
कसडोल । भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं बलौदाबाजार के जिला मंत्री राजकुमार साहू के आकस्मिक निधन की खबर आई तो लोग स्तब्ध रह गए।किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वे हमारे बीच नहीं रहे।चंद घंटे में ही खबर आग की तरह सिर्फ अंचल ही नहीं जिला और राजधानी रायपुर तक फैल गई।और पूरा कसडोल नगर में मातम पसर गया।यही कारण है कि आज उनकी शव यात्रा में जिले भर से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और हजार से भी अधिक की संख्या में लोग उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए।आपको बता दें, बतादें आज का जन सैलाब कसडोल नगर के लिए इतिहास रचने वाला रहा।  श्री राजकुमार साहू साहू समाज के अनेक पदों पर रहते हुए लगन एवं ईमानदारी से समाज सेवा की है यही कारण है कि समाज मे उनका अच्छा पकड़ था। समाज के अतिरिक्त राजनीति में आने के बाद से क्षेत्र के लोगों की भी बड़ी सेवा की है।वे भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता थे।श्री राजकुमार साहू भाजपा मंडल कसडोल के महामंत्री, अध्यक्ष के बाद वर्तमान में बलौदाबाजार जिला के जिला मंत्री थे।वे नगर पंचायत कसडोल के एल्डर मेन भी रह चुके हैं।वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी जाबांज सिपाही थे। राजकुमार साहू सहज, सरल, हँसमुख एवं प्रतिभा वान व्यक्तित्व के धनी थे।अपनी अब तक के जीवन मे कभी किसी को नाराज व निराश नहीं किया। वे अपनी पत्नी श्रीमती सुमित्रा साहू, पुत्र नीरज साहू,पुष्पेन्द्र साहू एवं पुत्री पूजा साहू को छोड़कर हमारे बीच से चले गए। उनके जाने से न केवल परिवार बल्कि साहू समाज,भारतीय जनता पार्टी एवं क्षेत्र वासियों की अपूर्णीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कर पाना आने वाले समय में असंभव है।श्री साहू के शव यात्रा नगर में जहाँ से गुजरी, मार्ग में महिला पुरुष जगह जगह पर आरती उतरते दिखे।शव यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।और अपने चहेते को नम आंखों से भावभीनी अंतिम विदाई देते नजर आए।मुक्ति धाम में ही शोक सभा का रखी गई।इस दुखद घड़ी में सभा को साहू संघ के जिलाध्यक्ष सुनील साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह शालिन साहू ने संबोधित कर संवेदना प्रकट किए एवं मृतात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों मे स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को संबल देने ईश्वर से प्रार्थना किए।मुखाग्नि पुत्र नीरज एवं पुष्पेन्द्र ने दी।
           इस दुखद घड़ी में इनके अतिरिक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, विपिन बिहारी वर्मा, योगेश चंद्राकर टेसुलाल धुरंधर, दुर्गा महेश्वर, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रसिद्ध हीरो अनुज शर्मा,खोडस कश्यप, तेजराम वर्मा,डॉ अजय राव,सुरेंद्र पाटनी, सुभाष जालान, नीलू चंदन साहू, मानस पाण्डेय, अशोक यादव, सुरेंद्र साहू पवन वर्मा, सेवक वर्मा, महेंद्र साहू, नंदू वर्मा, विजय यादव, संतोष कश्यप, कृष्ण कुमार पटेल, रामप्रसाद साहू, छतराम साहू, द्वारिका साहू, धनेश साहू, राजकुमार जायसवाल, श्याम बाई साहू, नवीन मिश्रा,सीमा थवाईत, सत्यभामा साहू, शीला वर्मा, लक्ष्मी साहू, निर्मला साहू, सरिता जायसवाल भीखम प्रसाद कैवर्त्य, पुरुषोत्तम कैवर्त्य भारत दास मानिकपुरी, सुदीप मानिकपुरी, संतोष वैष्णव आदि सहित बड़ी संख्या एक हजार से भी अधिक लोग उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media