सुनामी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ । सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें
रीवा में 538.08 लाख की लागत से पांच सितारा होटल जैसे बनेगा सर्किट हाउस, संपन्न हुआ भूमिपूजन,
सांसद जनार्दन मिश्रा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने दी रीवा को नई सौगात, विंध्य की धरोहर है राजनिवास,
मऊगंज नगर परिषद में भ्रष्टाचार को लेकर धरने पर बैठे पार्षदों के बीच पहुंचे विधायक राज्य दर्जा मंत्री प्रदीप पटेल
मऊगंज नगर परिषद भ्रष्टाचार को लेकर अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा पार्षदों ने दो दिन से इतनी गर्मी में धरने पर बैठे है।
वहीं वार्ड नंबर 13 के पार्षद सरोज कोरी की भीषण गर्मी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई।
जैसे मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को इसकी जानकारी लगी तो वह धरना स्थल में पहुंच कर पार्षदों से जानकारी प्राप्त की
और कहा कि जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा तो अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा ।
आज मऊगंज तहसीलदार रत्न राशि पांडेय धरने पर पहुंची और पार्षदों से जानकारी प्राप्त की।
मध्य प्रदेश के रीवा सीधी के अधिकारी एवं कर्मचारियों के ऊपर गिर सकती है गाज जिसको लेकर मचा हड़कंप
रीवा और सीधी के इन 17 अधिकारी-कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश, मचा हड़कंप
*मऊगंज नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के 2 पार्षद बृजेश सोनी एवं राजेश सराफ अन्य भाजपा पार्षद पतियों के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।
बृजेश सोनी एवं राजेश सराफ के अलावा पार्षद पति मनोज कुमार पटेल पप्पू सुंदरलाल साकेत राजेंद्र ताम्रकार अली अहमद सुरेश कोरी एवं शंकर दयाल मिश्रा जो भाजपा पार्षद के पति हैं
इनके साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच को लेकर धरने पर बैठे हुए है। जबकि यही पार्षद लोग सिफारिश करके पत्राचार के माध्यम से यह संतुष्टि पत्र नगर परिषद अधिकारी को सौंपा है
कि उनके क्षेत्र में हैंडपंप खनन का कार्य हुआ है ऐसे में यह बड़ा प्रश्न उठता है कि अब इन्हें इसकी जांच की जरूरत कैसे हुई
वही बिजली खरीदी के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार करने वाले सुलेन्द्र गुप्ता गेंदे बाबू भी धरना स्थल पर दिखाई दिए
तथा पांच लाख चौआलिस हजार के ट्रैक्टर मरम्मत के नाम पर फर्जी भुगतान किया गया है
वर्तमान अध्यक्ष बृजवासी पटेल के संज्ञान में आने पर उन्होंने इस पर रोक लगा दी
और जब सारा बिल निकलवाया तो उन्हें पता चला कि इसमें पांच लाख से अधिक की राशि का भुगतान मरम्मत के नाम पर फर्जी तौर पर किया जा चुका है
भाजपा पार्षद दबाव बनाकर फर्जी भुगतान कराना चाहते हैं जिसमें वह सफल नहीं हो पा रहे हैं जिसको लेकर के नगर परिषद के अध्यक्ष और सीएमओ पर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं
अब जब वो कामयाब नही हो पा रहे है तो नया तरीका अपने विधायक से सीख कर घरना के माध्यम से दबाव बनाने का काम कर रहे हैं
