Sunami Media News

सुनामी छत्तीसगढ़ । मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,




सुनामी छत्तीसगढ़ । मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

धारा- 41(1-4)/379 

आरोपी - किशन पांडे पिता बसंत पांडे उम्र 20 साल साकिन महाशक्ति चौक कोटा जिला बिलासपुर

जप्त वाहन-
01. एक स्लेटी लाल रंग का होंडा साइन CG 15 DK 4039 है,

02. एक रेड काला रंग का एचएफ डीलक्स हीरो मो.सा.नंबर CG 10 AE 3897 ।

विवरण - दिनांक 10.03.2023 के शाम करीबन 8:00 बजे थाना प्रभारी  को सूचना मिला की रेलवे स्टेशन कोटा के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है, सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेही से पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम किशन पांडे पिता बसंत पांडे उम्र 20 साल साकिन महाशक्ति चौक कोटा बताया। जिससे मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ किया गया, पूछताछ करने पर किशन पांडे द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। किशन पांडे द्वारा दोनों मोटरसाइकिल पेश करने पर वजह सबूत दोनों मोटरसाइकिल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, वजह सबूत के आधार पर आरोपी किशन पांडे को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही किया गया ।
उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. वस्त्रकार, आरक्षक मिथलेश सोनवानी, असीम भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने