Sunami Media News

आम आदमी पार्टी की डॉ उज्वला ने सबसे पहले उठाया था मुद्दा अब विधानसभा में गूंजी मुआवजे की मांग

आम आदमी पार्टी की डॉ उज्वला  ने सबसे पहले उठाया था मुद्दा अब विधानसभा में गूंजी मुआवजे की मांग 



बिलासपुर । पावर हाउस चौक के पास सीवरेज टैंक में गिर कर नाबालिग की मौत पर आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले मुआवजे का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार से नाबालिक के परिजनों को ₹50 लाख देने की मांग की थी जिस पर आज नगर विधायक शैलेश पांडे ने विधानसभा में नाबालिक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए देने की मांग की है  आम आदमी पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष उज्वला कराड़े ने 2 दिन पूर्व नाबालिक  की मौत पर भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सरकार और विपक्ष पर तीखा प्रहार किया था और भाजपा के 15 साल के विकास और कांग्रेस पर 5 सालों में इस दिशा में कोई काम ना करने का आरोप लगाया था
बता दें कि तोरवा पुराना पावर हाउस के पास 17 साल का किशोर सीवरेज की टंकी में गिर गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से नाबालिग को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया । देर रात उसने दम तोड़ दिया। सरकंडा सतबहिनिया मंदिर के पास रहने वाला आदित्य वैष्णव(17) शनिवार को अपने मामा के घर तोरवा आया था। रात आठ बजे के करीब घूमने के लिए निकला। घूमते हुए वह पुराना पावर हाउस स्थित सीवरेज की टंकी के पास पहुंच गया। यहां पर वह गलती से सीवरेज की टंकी में गिर गया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने