Sunami Media

सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें


सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें
✍️(1)
मऊगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठी सेंगर में विकास रथ यात्रा को विशाल जन समूह द्वारा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल का भव्य स्वागत किया गया 

जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम वासियों के साथ ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

 कन्या पूजन के बाद सरपंच परवेज भारती द्वारा विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल का माल्यार्पण से स्वागत किया गया वही विधायक मऊगंज द्वारा लगभग 50 लाख की लागत से कई विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया 

✍️(2)
 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के हित के लिए बनाई गई योजनाओं एवं उनके हित लाभ के बारे में जानकारी दी 

वही मुख्य अतिथि द्वारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत अधूरे पड़े कार्यों को तत्काल करवाने एवं पात्र हितग्राहियों को सरकार की योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया

 उनके द्वारा कहा गया हर पात्र हितग्राही को सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा इसके अलावा सरपंच एवं सचिव द्वारा 20 वर्षों में हुऐ पंचायत में विकास कार्य के संबंध में जानकारी दी गई
✍️(3)
जनता करती है सवाल देवतालाब विधानसभा के अंतर्गत रतन गमा सब स्टेशन में कई खंभों का तार हुआ चोरी

✍️(4)
*विजली विभाग के मनमानी रवैया के वजह से गांव मे छाया आधेरा*

रीवा जिला के अंतर्गत मऊगंज डी कार्यालय तो खुली है लेकिन डी कार्यालय के ठेकेदार की मनमानी की वजह से देवतालाब विधानसभा के अंतर्गत रतनगवाँ स्टेशन के इर्द-गिर्द करीबन 50 गांव गुजर रहे अंधेरों से

बिजली विभाग में कई बार ऐसी वारदातें होती रहती है लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद क्या बिजली विभाग के अधिकारी उस पर अमल नहीं करते हैं 

जिससे यह वारदात होती रहती है और आम जनता अंधेरे में रात गुजरते गुजरते हैं और पानी के लिए भी दर-दर भटकते है

और सवाल इस बात का है कि अब विद्यार्थियों का परीक्षा आने वाली है और रतनगवाँ स्टेशन की यह मनमानी लगातार चलती आ रही है आखिर वह विद्यार्थी अपनी भविष्य उज्जवल कैसे कर पाएंगे जबकि गांव के लोगों को बिजली का बिल भरना ही पड़ता है लेकिन रात अंधेरे में गुजारना पड़ रहा है

वही जब जिला के वरिष्ठ अधिकारियों से इस बारे में चर्चा किया गया तो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने शब्दों में कहा गया 

कि पुराने तार को सुधार करना नामुमकिन लग रहा है और इस तरीके का तार अगर विभाग में चोरी होता रहेगा तो कैसे काम चलेगा यह बड़ी ही मुसीबत की बात है 

लेकिन अब सवाल इस बात का है कि बिजली विभाग में ठेकेदारी का जो मामला है कहीं ना कहीं संदेह आत्मक दिख रहा है

✍️(5)
सीएम राइज विद्यालय में 
प्रवेश हेतु कक्षा एक से बारहवीं तक बड़ी संख्या में छात्र फॉर्म जमा करने विद्यालय में पहुंच रहे हैं  

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी निश्चित की गई है वही विद्यालय में छात्रों द्वारा प्रवेश हेतु दिए गए आवेदन को प्राचार्य एवं प्रभारी शिक्षकों द्वारा स्वागत के तौर पर स्वीकार किया जा रहा है

 प्राचार्य द्वारा कहां गया कि होनहार छात्रों के लिए सीएम राइज विद्यालय की तरफ से हम स्वागत करते हैं 

एवं सभी छात्रों द्वारा लिए गए आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा अत्यधिक संख्या में फार्म आने की स्थिति में लॉटरी सिस्टम से फार्म स्वीकार किए जाएंगे 

सीएम राइज विद्यालय को एक बड़े रूप में विकसित करके एक अलग पहचान देने कार्य किए जा रहे हैं ताकि मऊगंज क्षेत्र में यह विद्यालय शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित हो सके

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media