नवधा रामायण मे शामिल हो कर छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला किया प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना, समस्त क्षेत्र वासियों के लिए किया मंगल कामना,,
बिल्हा विधानसभा के बरतोरी ग्राम में आयोजित अखंड नवधा रामायण में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष एवं छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला शामिल हुए। इस अवसर पर प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की। छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान श्री राम को आदर्श बताया और उनके आदर्शो पर चलने की बात किया। उपस्थित भक्तजनों को अखंड नवधा रामायण की बधाई देते हुए सभी की मनोकामना पूर्ति के लिए प्रभु श्री राम से कामना की और आशीर्वाद लेकर आभार प्रकट किए इस अवसर पर ज़िला पंचायत सभापति संदीप योगेश यादव, सरपंच प्रतिनिधि विद्या शंकर यादव ,गौरव सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधी गणमान्य ,ग्राम वासी उपस्थित रहे।