आबकारी एक्ट के अंतर्गत कुल 8 एवं सट्टा खेलाने वाले 18 आरोपी गिरफ्तार,,
*नकदी रकम 22460 रुपए जप्त*
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सट्टा खेलाने वालों पर, अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।
थाना सिविल लाइन, सरकंडा, तारबाहर, सकरी, सिरगिट्टी, तोरवा चकरभाठा, बिल्हा, सीपत और सिटी कोतवाली में कार्यवाही करते हुए आबकारी एवं जुआ एक्ट के अंतर्गत
कुल 26 प्रकरण में
26 आरोपी को गिरफ्तार कर
22460 रुपए नकदी रकम जप्त किया गया है।
Tags
news