थाना सुहेला पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही.....
अवैध रूप से शराब रखे कोचिया चढ़े पुलिस के हथ्थे......
आरोपी के कब्जे से 45 पाव गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब.....
कुल 8.100 बल्क लीटर कीमती 5400 रूपए को किया गया जप्त......
बलौदाबाजार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा पर नकेल कसने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिंद्र चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरी. भीम कुमार सोम के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है दिनांक 03.02.23 को मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी- नागेश ध्रुव पिता हेमचंद ध्रुव साकिन रावन थाना सुहेला जिला बलौदाबाजार बाजार भाटापारा के कब्जे से 45 पाव गोवा अंग्रेजी शराब कुल 8.100 बल्क लीटर कीमती 5400 रूपए को जप्त किया गया आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी अधि का अपराध सदर घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से उक्त आरोपी को गिरफतार किया गया जो न्यायिक रिमांड में भेजा गया है
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिलीप टोप्पो , भीम कुमार साहु आरक्षक सुरेश वर्मा , संतोष कुमार साहु का योगदान रहा।