Sunami Media

संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ग्राम खिलोरा पहुंच कर भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर शोक प्रकट की

संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ग्राम खिलोरा पहुंच कर भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर शोक प्रकट की
बलौदाबाजार।  बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग के अर्जुनी क्षेत्र के डीपीडब्ल्यूएस स्कूल खम्हरिया के पास हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हो गई एवं 10 लोग   गंभीर घायल हूवी। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार से मिलने संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल सुश्री शकुंतला साहू ग्राम खिलोरा पहुंचे। इस घटना में 12-12 साल के 4 बच्चों की मौत हुई है, जिसकी कभी भी भरपाई नहीं हो सकती। परिवार ने अपना सब कुछ खो दिया है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा जताई साथ ही कहा कि शासन के तरफ से मिलने वाली मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।यहां उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जी को घटना की जानकारी और वस्तुस्थिति से अवगत कराई। मृतक जनों के परिवार की आर्थिक स्थिति से भी अवगत कराया।  संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर बताया की प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मृतक के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए के रूप में सहायता राशि देने की घोषणा की गई है एवं तत्काल सभी मृतक परिवार को 25000 - 25000 रु दिए।
   इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमति छाया वर्मा , प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी,विधायक शिवरतन शर्मा , विधायक प्रमोद शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला साहू संघ बलौदा बाज़ार के अध्यक्ष सुनील साहू, जिला पंचायत सदस्य अभिनव यदु जनपद अध्यक्ष वीणा आडिल , आनंद यादव , ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर बंजारे,,जिला साहू संघ के संरक्षक रेवाराम साहू , कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम साहू  ,तहसील साहू संघ सिमगा  के संरक्षक बाबूलाल साहू , मटीया परीक्षेत्र अध्यक्ष सरोज साहू , परिक्षेत्र सचिव हेमलाल साहू ,हथबन परिक्षेत्र अध्यक्ष टीका राम साहू , जिला साहू संघ के संयुक्त सचिव चंद्रकला साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी आशीष कर्मा पूरी रात राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media