Sunami Media News

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का सपना हुआ साकार,,

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का सपना हुआ साकार,,
बिलासपुर 11 जनवरी 2023/हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का आशियाना हो। जिसमें वह सुकून से अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर सके। ऐसा ही सपना श्री छन्नूलाल श्रीवास ने भी देखा। उनके सपने को हकीकत में बदलने की कोशिश प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए साकार हुई। 
श्री छन्नूलाल श्रीवास नगर निगम बिलासपुर में राजकिशोर नगर के रहने वाले है। श्री श्रीवास की आमदनी से ही पूरे परिवार का गुजर बसर होता है। जिम्मेदारियों के चलते उनके लिए जीवन यापन के अलावा कुछ और सोच पाना भी संभव नहीं था।  इन हालातों के चलते उनका आधे से ज्यादा जीवन एक कच्चे 2 कमरे के मकान में ही गुजरा गया। स्वयं की जमीन होने के बावजूद भी श्री छन्नूलाल आर्थिक तंगी के कारण अपना पक्का मकान नहीं बनवा पा रहे थे। श्री श्रीवास को नगरीय निकाय से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली जिसकी मदद से श्रीवास जी ने अपना पक्का मकान बनाने का सपना साकार किया। अब वे निश्चिंत होकर परिवार के साथ स्वयं के मकान में रहने लगे है। श्री छन्नूलाल सरकार को धन्यवाद देते हुए कहते है कि सरकार की इस योजना से आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोगों को भी अपना आशियाना बनाने का मौका मिल रहा है। 
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने