Sunami Media News

संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने कसडोल विधानसभा के अंतिम छोर के गांवों में जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं....

संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने कसडोल विधानसभा के अंतिम छोर के गांवों में जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं.....
 कसडोल।  विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू द्वारा कसडोल विकासखंड अंतर्गत अंतिम छोर के गांव अल्दा, भड़ोरा, दौनाझर और घिरघोल में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक जी ने इस दौरान लोगों से सीधे संवाद कर उनके समस्याओं का निराकरण किया।

        कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा पेंशन, पेयजल, राशन वितरण, आवास, सड़क संबंधी समस्या से क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया गया, जिस पर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव शकुन्तला साहू द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हैंडपंप रंगमंच, सीसीरोड, सामुदायिक भवन, पचरी निर्माण,अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया गया। इसी तारतम्य में ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम अल्दा के पूरे निवासियों को राशन प्राप्त करने के लिए 25 किलोमीटर दूर घूमकर ग्राम पंचायत भिंभोरी जाना पड़ता है  जिस कारण उन्हें राशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या को देखते हुए संसदीय सचिव द्वारा सीईओ कसडोल हिमांशु वर्मा एवं फ़ूड इंस्पेक्टर रामनारायण साहू को निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर ग्राम अल्दा में ही राशन वितरण की व्यवस्था की जाए  जिस पर सीईओ कसडोल द्वारा तत्काल अमल करते हुए आश्वस्त किया गया कि आगामी माह से ग्राम अल्दा के राशन कार्ड धारियों को ग्राम अल्दा में ही राशन वितरण किया जाएगा। वहीं ग्राम दौनाझर में पेयजल व निस्तारी की समस्या को देखते हुए विधायक जी ने पीएचई व डीएमएफ विभाग के अधिकारियों से बात कर सर्वे करने व तुरंत निराकरण करने आदेश किया।इस पुनीत कार्य हेतु ग्रामीणो द्वारा संसदीय सचिव शकुन्तला साहू का आभार व्यक्त कर इस त्वरित कार्य की सराहना भी की गई। 
               इस अवसर पर ग्रामवासियों की प्रमुख मांगो को गंभीरतापूर्वक लेते हुए संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने ग्राम अल्दा में पैकरा पारा में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख, पचरी निर्माण के लिए 3 लाख, प्राथमिक शाला में दो अतिरिक्त कक्ष भवन के लिए 5-5 लाख, ग्राम भड़ोरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख, सहाड़ा देवता से झुमुक के घर तक सीसीरोड निर्माण के लिए 1.50 लाख एवं बोरखनन कराने, ग्राम दौनाझर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख, प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख, एवं ग्राम घिरघोल में भोथाही डायवर्शन के 38 चैन नहर नाली निर्माण के लिए 7 लाख, रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख की घोषणा की जिसके लिए समस्त ग्रामवासियों ने विधायक जी का आभार प्रकट किया। साथ ही विधायक जी ने ग्राम अल्दा की सुआ नृत्य बालिकाओं के लिए 10 हज़ार, ग्राम दौनाझर के सुआ पार्टी के लिए 15 हज़ार,  एवं  ग्राम घिरघोल के सुआ दल व मानस सत्संग पार्टी के लिए 10-10 हज़ार स्वेच्छानुदान मद से देने की घोषणा की।
       जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान  पार्षद रामखिलावन डहरिया,  सेवती कैवर्त्य, विकास यादव,  ललिता यादव, मुरारी धीवर एल्डरमैन, राजेश साहू अध्यक्ष सहकारी सोसायटी कसडोल,  मनाराम विजन अध्यक्ष सहकारी सोसायटी मुढ़ीपार, अंजोर दास मानिकपुरी, कृष्णा मरकाम अध्यक्ष सहकारी सोसायटी घिरघोल, श्रीमती पुष्पा ठाकुर सरपंच भिम्भोरी, योगेश कश्यप सरपंच खुड़मुड़ी, मदन सिंह पैकरा सरपंच घिरघोल, अश्वनी कैवर्त्य , प्रकाश पैकरा कारण सिंग यादव संतोष साहू कृष्ण कुमार कश्यप छनक राम यादव लतेल ध्रुव पीताम्बर ध्रुव भवानी चरण संमेलाल ध्रुव संतराम निषाद गोपाल सिंह बरिहा,मुकेश पैकरा, भीखम यादव सरोजनी ध्रुव शकुन्तला पैकरा लीला बाई निषाद रूखमणी पैकरा प्रेमदास मानिकपुरी खुलास राम वर्मा सुदामा निषाद फिरतु राम निषाद सुरेश पैकरा चंद्रकली ध्रुव ललिता ध्रुव , सीईओ हिमांशु वर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी ए एस चौहान, नायाब तहशीलदार युवराज साहू फ़ूड इंस्पेक्टर रामनारायण साहू , विद्युत विभाग, साय जी कृषि अधिकारी, जनपद पंचायत के कर्मचारी एवं कृषि, विद्युत विभाग, उद्यानिकी विभाग, राजस्व, खाद्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस विभाग के कर्मचारी  ग्रामीणजन  किसान  अन्य स्थानीय जन उपस्थित रहे हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने