Sunami Media

खैरा व चिचिरदा में आयोजित अखंड श्री नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू

खैरा व चिचिरदा में आयोजित अखंड श्री नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू
 बलौदाबाजार।  विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत खैरा एवं चिचिरदा में आयोजित अखंड श्री नवधा रामायण कार्यक्रम में रविवार को संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने मानस प्रेमियों के बीच रामायण कथा सुनी।अखंड नवधा रामायण समिति की ओर से विधायक सुश्री शकुन्तला साहू का साल श्रीफल से सम्मान किया गया।
            इस अवसर पर विधायक शकुन्तला साहू ने मानस प्रेमियों को संबोधित कर बताया कि भगवान श्रीरामजी के संदर्भ में छत्तीसगढ़ में जो बातें प्रचलित हैं कि भाँचा के पैर छूकर प्रणाम करते हैं। माता कौशिल्या का जन्म छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में हुआ है, और नवधा रामायण कथा के माध्यम से श्रीराम जी के आदर्शों का पता चलता है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राम वन गमन पथ के साथ सभी धार्मिक स्थानों को विकसित कर रही है तथा चंदखुरी में भगवान श्रीरामचंद्र जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने नवधा रामायण समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन होते रहने चाहिये जिससे  आने वाली पीढ़ी भी संस्कारवान हो सके।उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मान देने के लिए रामायण समिति के सदस्यों का धन्यवाद प्रकट किया।
              संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत चीचिरदा में सरपंच एवं ग्राम वासियों की मांग पर जितेंद्र घर से कार्तिक के व्यारा तक सीसी रोड निर्माण के लिए 3.50 लाख, हाईस्कूल चीचिरदा में आहाता निर्माण के लिए 7 लाख एवं पटेल समाज समुदायिक भवन जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख की घोषणा की, जिसके लिए समस्त ग्राम वासियों ने विधायक जी का आभार प्रकट किया।
          कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परमेश्वर यदु जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार, देवीलाल बारवे महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ब.बा. प्रताप डहरिया उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस, अभिषेक पांडे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन, अंकित साहू सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ओमप्रकाश प्रभुवा, ग्राम खैरा में जीवन लाल साहू, धनेश्वर साहू, श्रीमती अमृत देवी यादव सरपंच ग्राम पंचायत खैरा, डॉ.रमैया लाल यादव सरपंच प्रतिनिधि खैरा, तुलाराम पैकरा अध्यक्ष रामायण समिति महामाया चौक, कोमल सिंह पैकरा उपाध्यक्ष, मेकराम यादव कोषाध्यक्ष, सुरेश कुमार शर्मा, त्रिलोचन पाठक, मोहन यादव, भारत पैकरा, सोहन सिंह पैकरा, सुख सागर पैकरा, मनहरण सिंह पैकरा, दौलत साहू, श्रीमती मुन्नी बाई पैकरा, सोनमतिया बाई, मोहन बाई शर्मा, दूरपति पैकरा,  ग्राम चिचिरदा में अमरलाल पैकरा  पूर्व सरपंच चीचिरदा, जेठू निषाद उपसरपंच, कमल यादव सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन,ओमकार यादव, राम प्रकाश यादव, नंदकुमार गुरुजी,मंगत निषाद, देवा पटेल, चंदराम पैकरा, पारस पैकरा, झड़ी बैगा, किशुन, कमलाकांत पैकरा, रामगोपाल पैकरा, भगत महासिंह मोकरदम, गोविंद मानिकपुरी, दशरथ निषाद, लगनू निषाद, कविता प्रभुवा,सुमन यादव, डीगेश्वरी यादव, शालेंद्री यादव, बद्रिका यादव, माधुरी पैकरा, पितरी निषाद पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media