सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं बलौदा बाजार भाटापारा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी से निवास में मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिए, एवं श्री अग्रवाल जी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आज के इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से जिला उपाध्यक्ष श्री द्वारिका साहू जी, भाजपा जिला मंत्री श्री रामनारायण देवांगन जी, जिला मंत्री श्री मनोहर सरजाल जी, जिला मंत्री श्रीमती प्रेमलता नेताम जी, आईटी सेल जिला संयोजक श्री सतीश रात्रे जी, श्री कमलेश कुर्रे जी।बलौदाबाजार भाटापारा जिला से जिला उपाध्यक्ष श्री पुनिराम पटेल जी, जिला मंत्री श्री रामप्रसाद साहू जी, जिला मंत्री श्री भगत नायक जी उपस्थित थे ।
भाजपा जिला पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल से की मुलाकात....
by Mukesh tiwari
-
0