Sunami Media News

शिवसेना नेता संतोष यदु का मोर संग चलव आही नवा बिहान यात्रा पहुंचा बलौदाबाजार ब्लाँक ........23 वे दिन सेम्हराड़ीह ग्राम से बलौदाबाजार ब्लाँक में पहुंचा यात्रा...... छत्तीसगढ़ में जनमे आमजन ही मेरा परिवार सबका मिल रहा मया दुलार : संतोष यदु

शिवसेना नेता संतोष यदु का मोर संग चलव आही नवा बिहान यात्रा पहुंचा बलौदाबाजार ब्लाँक 

23 वे दिन सेम्हराड़ीह ग्राम से बलौदाबाजार ब्लाँक में पहुंचा यात्रा 

छत्तीसगढ़ में जनमे आमजन ही मेरा परिवार सबका मिल रहा मया दुलार : संतोष यदु 

शिवसेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु का बलौदाबाजार विधानसभा स्तरिय मोर संग चलव आही नवा बिहान यात्रा आज 23 वे दिन ग्राम सेम्हराड़ीह से बलौदाबाजार ब्लाँक में प्रवेश किया । यह यात्रा आमजनो को जनजागरण करने 17 दिसम्बर को तपोभुमि गिरौदपुरी बाबा गुरूघासीदास के गुरूगद्दी में माथ नवा कर जोड़ा नारियल चढ़ाकर रथ को रवाना किया गया था जो 18 दिसम्बर को तिल्दा नेवरा पहुंचा जहां से बलौदाबाजार विधानसभा स्तरिय मोर संग चलव आही नवा बिहान यात्रा की शुरूआत किया गया । यात्रा निकालने वाले संतोष यदु ने बताया की यह यात्रा पुर्ण रूप से गैर राजनितिक हैं हमने सभी पार्टी , समाज , समुह संगठन ,  तथा सभी वर्गो के लोगों समेत संयंत्रो में कार्यरत कामगारो तथा जनप्रतिनिधियो को इस यात्रा के लिए आमंत्रित किया हैं 23 वे दिन यह यात्रा सेम्हराड़ीह , भरूवाड़ीह , पौंसरी , चाँपा , खम्हरिया ,चिचोली , में जनगागरण करते रिसदा पहुंचा जहाँपर संतोष यदु के समर्थक  शिवसैनिक व ग्रामीणो ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुे भारी समर्थन देते हुए संतोष यदु के इस क्रांतिकारी यात्रा से लोग काफी प्रभावित होकर जुड़ते जा रहे हैं यदु के बिना देखे धड़ाधड़ बेबाक भाषण के लोग कायल हो रहे हैं और उन्हे अपना नेता स्विकार रहे हैं इस यात्रा में हर गाँव से सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण युवा युवती महिलाए व बुजुर्ग लगातार यदु के सेनानी बन रहे हैं लोगो को यदु में  एक आस नजर आ रहा हैं जो गरीब दबे कुचले असहाय लोगों के मसीहा के रूप में क्षेत्र में उभरते जा रहे हैं जिनसे आमजन खुलकर अपनी समस्या रखते हैं और गंभिरता से यदु सबकी समस्या सुनते हैं और उन्हे हल करने प्रयास करते हैं यह यात्रा लगातार 30 जनवरी तक जारी रहेगा जिसमें बलौदाबाजार विधानसभा के सभी गाँवो में संतोष यदु पहुंच रहे हैं उनके साथ शिवसेना के प्रदेश महासचिव ठाकुर ओंकार सिंह , जिलाध्यक्ष मनहरन साहु , जिला महासचिव भीखम यदु , ओमकार वर्मा  , मुकेश साहु , जिला सचिव राजेश ध्रतलहरे , जिला उपाध्यक्ष मनोज यदु , रामसिंह सोनवानी , रोहित देवाँगन , कामगार सेना जिलाध्यक्ष शिवचंद निर्मलकर , किसान सेना जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा , महिला सेना जिलाध्यक्ष गंगोत्री साहु , जिला कार्यकारणी सदस्य मेलन यादव , प्रदीप निर्मलकर , एवं सभी ब्लाँको के अध्यक्ष समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी यदु के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने