सामाजिक नेतृत्व समारोह व बीज उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू....
कसडोल।आज नगर पंचायत कसडोल में कल्प समाज सेवी संस्था के तत्वाधान में सामाजिक नेतृत्व समारोह एवं बीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया; कल्प द्वारा पिछले 5 वर्ष से वनग्राम में जैविक खेती को ले कर कार्य किया जा रहा है जिसमे धान, घरेलू बाड़ी, मिश्रित खेती किया जा रहा साथ ही महिला समूहों की आवजीविका हेतु बकरी, मुर्गी, मछलीपालन एवम वन उपज के लिए सहयोग किया जा रहा है, कल्प द्वारा जैविक बीज एवम व्यंजन उत्सव का कार्यक्रम किया गया जिसमें स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू बतौर मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि कृषि विभाग से सुनील जी एवम पशुधन विभाग से रश्मी जी शामिल हुई। कार्यक्रम में आदिवासी व सुदूर पिछड़ा क्षेत्र के 21 गांवों के कल्प संगठन सदस्यों से 438 सदस्य सम्मिलित हुए। विधायक जी ने सर्वप्रथम विभिन्न स्टालों में लगाये गए अनेक प्रकार के अनाजो व सब्जियों के बीजों का अवलोकन किया। तत्पश्चात सक्रिय भागीदारी व बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों व महिला, किसान समूहों को साल, श्रीफल, रांपा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्माननित किया। इस अवसर पर विधायक जी ने कल्प समाज सेवी संस्था द्वारा गरीब, महिलाओं व वंचित समुदाय को पारिवारिक, सामाजिक व आर्थिक सहयोग प्रदान कर शैक्षिक , सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जैविक खेती, महिला व युवा सशक्तिकरण एवं आजीविका उपलब्ध कराने हेतु बेहतर कार्य कर रही है। कल्प संगठन सदस्यों द्वारा अपने किए हुए कार्यों को साझा किया गया इस अवसर पर सुनील साहू जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ बलौदाबाजार, सेवती कैवर्त्य पार्षद, ललिता यादव एल्डरमेन, हरिराम कैवर्त्य, सोमू तिवारी, तरुण पड़वार , कल्प समाज सेवी संस्था के सभी सदस्यगण, एवम संगठन सदस्य उपस्थित रहे।