Sunami Media

सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें

*सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें* 
(1)
रीवा से सीधी के बीच 7 किमी की लंबाई हुई कम, जिससे ढाई घंटे का समय घटकर अब 45 मिनट में पहुँच सकेंगे

सीएम शिवराज, नितिन गडकरी ने किया 16करोड़ लागत से बने अद्भुत टनल का लोकार्पण

(2)
मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने 174 लाख रुपए की लागत से नईगढ़ी में बस स्टैंण्ड एवं यात्री प्रतिक्षालय का किया भूमि पूजन 

और वही भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी विधानसभा अध्यक्ष भूमि पूजन के समय रहे उपस्थित

*गोविन्दगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही बीती रात मुखबिर सूचना पर शिवपुरवा  चौकी में मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ाया
(3)
रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर डीएसपी हेडक्वाटर व्ही पी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में 

चौकी प्रभारी सुशील सिंह की स्टाफ़ सहित बड़ी कार्यवाही चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाणगंगा में वाहन ट्रक क्रमांक यूपी 71 -AT-6474 में लोड 17 नग भैंस, 2 नग पड़वा,16नग भैंस के बच्चे तथा एक बच्चा मृत पाया गया

 जिसका पीएम कराया जा रहा है, तथा मौके से एक मोटरसाइकिल भी मिली है पशुधन मय ट्रक कुल कीमती लगभग दस लाख रुपए जप्त कर मौके से एक आरोपी पकड़ा गया है 

तीन अन्य आरोपी भागने    में सफल रहे आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही जारी है पशुओं को गौशाला में भेजा गया।
(4)
जिले में शिक्षा विभाग में सरकार द्वारा तरह-तरह की योजनाएं हर वर्ष मेंटेनेंस के नाम पर शिक्षा विभाग में प्राथमिक एवं माध्यमिक और हर सेकेंडरी स्कूलों में तो मिलती है लेकिन जब विद्यालयों को और छात्रों को बैठने की व्यवस्था देखी जाती है तो वह है जडमगाती हुई दिख रही है वही हेड मास्टर एवं प्राचार्य से जब इस बारे में चर्चा करने की कोशिश की जाती है तो हेड मास्टर एवं प्राचार्य गोलमोल का जवाब देते नजर आते हैं क्योंकि मेंटेनेंस की राशि को अपनी मानकर बिल्डिंग में नहीं करवाते पुताई जिसे बिल्डिंग कबाड़ जैसे दिखती है

जब प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के अंदर जाकर आम जनता एवं उपभोक्ता देखते हैं तो फर्ज टूटा हुआ है टाट फटी है कुर्सी चारों तरफ टूटी फूटी दिख रही है 

जबकि सरकार शिक्षा विभाग में हर वर्ष राशि तो दे रही है लेकिन बच्चों की व्यवस्था एवं बिल्डिंग की व्यवस्था हेड मास्टर और प्राचार्य द्वारा नहीं की जाती है जिसकी वजह से सब टूटा फूटा दिखता है वही जब शौचालय के संबंध में हेड मास्टर एवं प्राचार्य से पूछा जाता है तो सीधे तौर पर  अधिकारियों के ऊपर पल्ला झाड़ते नजर आए 

क्योंकि यह ठेका पर बिल्डिंग बनाई गई और आज तक नहीं किया गया सुधार
(5)
आज जिले में अन्नदाता अपनी धान लेकर जब केंद्रों में जा रहा है तो केंद्र दूरी हो जाने की वजह से अन्य दाताओं को झेलनी पड़ रही है 

मुसीबत अब सवाल इस बात का है कि अन्नदाता बड़े मुश्किल से आवारा पशुओं से अगर फसल को बचाए हैं तो अब केंद्रों में मुसीबत से झेल रहा अन्नदाता जबकि सरकार द्वारा अन्नदाताओं के लिए तरह-तरह की सुविधाएं एवं योजना तो संचालित की है लेकिन प्रशासनिक एवं केंद्रों की मनमानी की वजह से भुक्तभोगी हो रहा अन्नदाता

महिला सशक्तिकरण को लेकर मऊगंज में समाज सेविका प्रिया पाण्डेय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मऊगंज विधायक दर्जा प्राप्त मंत्री प्रदीप पटेल विशिष्ट अतिथि केदारनाथ महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष महेश चंद्र राल्ही


 पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजय मिश्रा नगर परिषद सीएमओ महेश पटेल थाना प्रभारी श्वेता मौर्या सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया


 समाज सेविका प्रिया पांडे एवं विधायक मऊगंज द्वारा महिलाओं को उन्हें जागरूक होने शिक्षित एवं हर क्षेत्र में निर्भीकता के साथ काम करने का संदेश दिया गया विधायक द्वारा बताया गया कि महिलाओं के संबंध में केंद्र व राज्य सरकार  निरंतर योजनाएं चलाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media