Sunami Media News

आज का राशिफल (07-12-2022)


आज का राशिफल (07-12-2022) 

मेष
07-12-2022

 अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। अगर आप थोड़ी देर अनुभवी लोगों की संगत में गुज़ारेंगे, तो आपको काफ़ी ज्ञान मिलेगा। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग 


 
---------------------------------------

वृष 
07-12-2022

 आज के दिन सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके सामने जिंदगी के बेहतरीन अवसर आयेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आपको अपने पार्टनर से हर कदम पर सपोर्ट मिलेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। मन्दिर में दर्शन करने जा सकते हैं, आपके साथ सब बेहतर होगा। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 


 
---------------------------------------

मिथुन 
07-12-2022

 आज संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। यदि आप कहीं पैसों का निवेश करना चाहते हैं तो कुछ समय इंतजार करना सही रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का योग बनेगा। अच्छी वार्ता की बदौलत आप किसी संपत्ति की खरीद में मोल-जोल का फायदा ले सकते हैं। अदालती कार्यवाही में आज मिथुन राशि वालों को संभल कर चलना होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग  


 
---------------------------------------

कर्क 
07-12-2022

 अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 


 
---------------------------------------

सिंह 
07-12-2022

 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों को संजोने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। ऑफिस में देर तक काम करना पड़ सकता है। घर में बड़ों से डांट पड़ सकती है। कुछ लोग आज आपकी एडवाइस से असहमत हो सकते हैं। पैसों के विवाद में पड़ने से बचें। रोटी का चूरमा बनाकर चिड़ियों को डालें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 


 
---------------------------------------

कन्या
07-12-2022

 कन्या राशि वालों के दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होगी। कारोबार आपका सामान्य चलेगा। परिवार में हल्की अनबन हो सकती है। घर का माहौल आनंद से भरपूर होगा तथा जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और लघु यात्रा के संकेत हैं। गणेश जी की कृपा से आपने जो काम करने की ठानी है उन सब में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर 

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


 
---------------------------------------

तुला 
07-12-2022

 ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग 


 
---------------------------------------

वृश्चिक 
07-12-2022

 आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। मन में नए विचार आ सकते हैं। किसी काम में अपने दोस्तों की राय लेना कारगर साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स से पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी नए काम की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में की गई मेहनत आपको सफलता दिलायेगी। भगवान नारायण का ध्यान करें, आपको अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 


 
---------------------------------------

धनु 
07-12-2022

 करियर में आप अपनी मेहनत और प्रयासों के द्वारा प्रगति करेंगे। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। काफी समय से चली आ रही परेशानी अचानक से खत्म हो जाएगी। अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। रुटिन से चलने पर आप मानसिक शांति के साथ काम कर पाएंगे और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग 


 
---------------------------------------

मकर 
07-12-2022

 शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है।  आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग 


 
---------------------------------------

कुंभ 
07-12-2022

 आज आपका दिन पॉजिटिव ऊर्जा से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपको आय के नये साधन मिलेंगे। संतान से किसी काम में मदद मिलेगी। अपनी दिनचर्या की शुरुआत ऊँ के उच्चारण से करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल 


 
---------------------------------------

मीन 
07-12-2022

 आज बेवजह तनाव लेने की जरूरत नहीं है। प्रेमी से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। शत्रु चिंतित करेंगे। संपत्ति से लाभ होगा। निवेश तथा नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है। रुका हुआ व्यापार फिर से चलने लगेगा। आपके मददगार रवैये और खुशमिजाजी के कारण समाजिक क्षेत्र में आपका मान बढ सकता है। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 


 
---------------------------------------

पण्डित मुकेश तिवारी की कलम से

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने