Sunami Media

T20 World Cup 2022:- अब सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की तैयारी, DD Sports पर भी होगा लाइव प्रसारण

T20 World Cup 2022 Live Broadcast & Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2022 समापन के करीब है और 9 नवंबर से सेमीफाइनल मुकाबले शुरु हो रहे हैं। दुनिया भर के दर्शक इन मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 9 नवंबर को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड और 10 नवंबर को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने सेमीफाइनल मैच होनेवाला है। भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर ये है कि डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर भी T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का लाइव प्रसारण होनेवाला है। यानी दूरदराज के क्षेत्रों में, जहां केबल की सुविधा नहीं है, या जिनके पैक में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) नहीं है, वो लोग भी फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के मैच देख सकेंगे।
अब टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल की जंग शुरू होने जा रही है, लेकिन इस बार बारिश की वजह से मैच के रद्द होने की गुंजाइश नहीं है। इसकी वजह ये है कि बारिश से निपटने के लिए ICC ने खास तैयारी की है। आईसीसी ने दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए एक-एक दिन रिजर्व रखा है। ऐसे में अगर बारिश के कारण सेमीफाइनल या फाइनल के दिन मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो इसे अगले दिन पूरा किया जा सकेगा। वैसे, मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान एडिलेड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि मैच के दिन बादल छाए रह सकते हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media