Sunami Media News

जोराडबरी में सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुंतला साहू

जोराडबरी में सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुंतला साहू
  बलौदाबाजार। पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जोराडबरी में गुरुवार को ध्रुव समाज सामुदायिक भवन(6.50लाख) एवं ग्राम रोहांसी में सतनामी पारा सामुदायिक भवन (6.50लाख) का लोकार्पण संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल सुश्री शकुंतला साहू के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. रजककार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक भवन का  पूजा-अर्चना कर, दीप प्रज्वल्लित एवं फीता काटकर लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
                   कार्यक्रम में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी समाज प्रगति की ओर अग्रसर है, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी को समान अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। पारंपरिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृध्द धुव समाज भी शिक्षा के साथ साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने आगे कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, आम जनों व गरीबों के हित में बेहतर काम कर रही है, जिसमे उन्हें मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, सड़क एवं बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय की जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री स्वयं किसान के बेटे हैं जो कि किसानों व गरीबों का दर्द समझते हैं। सरकार बनने के एक घंटे के भीतर उन्होंने समस्त किसानों का कर्जा माफ किया, लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हाफ हुआ, राजीव गांधी किसान या योजना से किसान समृद्ध हो रहे हैं, गोधन न्याय योजना से पशुपालक किसानों एवं महिला स्व सहायता समूह लाभान्वित हो रहे हैं,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से भूमिहीन मजदूरों को प्रति सात हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम से गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का सपना साकार हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने राम  वन गमन पर्यटन पथ को विकसित कर हमारी धार्मिक भावनाओं को सहेजने का काम किया है।
             इस अवसर पर विधायक ने ग्रामवासियों की मांग पर मुख्य मार्ग से मंदिर तालाब तक सीसी रोड निर्माण हेतु 5.00 लाख,  प्राथमिक शाला में आहाता निर्माण हेतु 5.00 लाख एवं सुआ नृत्य की बालिकाओं के लिए स्वेच्छा अनुदान मद से 10 हजार देने की घोषणा की, जिसके लिए ग्रामीणों ने विधायक जी का आभार प्रकट किया।
               कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, मेघनाथ यादव प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी,अमृत साहू संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बलोदाबाजार, डोमार साहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, श्रीमती किरण संतोष बघेल सरपंच रोहांसी,नंदेश्वर साहू उपसरपंच, विमल साहू संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग, दिनेश साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, लेखराम गनहरे अध्यक्ष सहकारी सोसायटी सलोनी, ऑकिस यादव कांग्रेस नेता, दुबेचंद टंडन सरपंच खैरी, शाहिद खान कांग्रेस नेता, यशवंत ध्रुव सियान जोराडबरी, जगेश साहू पंच, उमाशंकर ध्रुव, देवदास मानिकपुरी, हेमलता ध्रुव अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, देवसिंह ध्रुव,शत्रुघ्न साहू प्रमुख, हीरालाल ध्रुव,गोपाल ध्रुव, संतलाल ध्रुव, श्रीमती राज बाई ध्रुव, कुमारी कामिनी साहू अध्यक्ष युवा मितान क्लब, भरत साहू,राधेश्याम यादव, मोहर सिंह ध्रुव, चेतन पैकरा, रिंकू साहू, नवीन साहू, अंजोरदास मानिकपुरी, चंद्रिका साहू उपसरपंच , पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने