Sunami Media News

राजीव युवा मितान क्लब रिकोकला के सहयोग से स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता व कोरोना जागरूकता रैली...

राजीव युवा मितान क्लब रिकोकला के सहयोग से स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता व कोरोना जागरूकता रैली...


बलौदाबाजार। जिला बलौदाबाजार अंतर्गत कसडोल ब्लॉक के वनाँचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिकोकला में स्कूली बच्चों की उपस्थिति में स्वच्छता व कोरोना जागरूकता रैली निकाली गई। अंचल के मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू ने बताया की पूर्व में भी कुछ दिन पहले स्थानीय युवा साथियो के द्वारा गाँव के तालाब, पचरी,पानी टंकी एवं गलियों की साफ सफाई कार्यक्रम विशेष रूप से किया गया था। उसी तरतम्य में गाँव को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का नारा देकर एक नई ऊर्जा के साथ लोगों में जागरूकता लाने स्कूली बच्चों के सहयोग से व प्राथमिक शाला रिकोकला के अध्यापकों व माध्यमिक शाला रिकोकला के अध्यापकों व हाई स्कुल रिकोकला के अध्यापकों की उपस्थिति में किया गया।कार्यक्रम राजीव युवा मितान क्लब रिकोकला, समर्थन की कोरोना जागरूकता व निदान सेवा परिषद संस्था के बैनर तले आयोजित किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से हाई स्कुल रिकोकला के प्राचार्य सुरेश कुमार बरिहा,माध्यमिक शाला के प्राचार्य महेश कुमार नायक, प्राथमिक शाला के प्राचार्य ढालू राम सेन,लव कुमार महेंद्र, पर्वत सिंह पालेश्वर, मोनिस वर्मा जी जीतेन्द्र कुमार सेठ,हैलेश कुमार साव, अध्यापिका संध्या अवस्थी, अध्यापिका देवकुमारी नायक, पुरुषोत्तम साहू,लल्ला साहू, पंकज साहू,मोनू पुखराज,राजेंद्र सोनी उपस्थित रहे ।*

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने