Sunami Media

सुनामी फाउंडेशन द्वारा मनाया गया चिल्ड्रेनडे,,

सुनामी फाउंडेशन द्वारा मनाया गया चिल्ड्रेनडे,,

बिलासपुर के जरहाभाठा मिनी बस्ती में आज सुनामी फाउंडेशन के द्वारा चिल्ड्रेन डे मनाया गया इस अवसर पर बस्ती के बच्चे व समाजसेवी डॉक्टर दीप्ति धुरंधर, योगा शिक्षका अरुणा निर्मलकर, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश तिवारी, डॉक्टर सुनील किरण,प्रीति, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र जी  मौजूद रहे, 

डॉक्टर दीप्ती ने बच्चो को जानकारी देते हुए कहा कि भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के (जयंती) जन्म के दिन को “बाल दिवस” ​​​​के रूप में मनाया जाता है. “बाल दिवस” हर साल भारत में 14 नवंबर को मनाया जाता है. “चाचा नेहरू” बच्चों से बेहद प्यार करते थे, उनके साथ बहुत बातचीत करते थे. बाल दिवस को पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के रूप में मनाया जाता है. 
वही अरुणा ने संबोधित करते हुए कहा कि  भारत में, बाल दिवस 20 नवंबर को 1964 को मनाया गया क्योंकि विश्व बाल दिवस उसी तारीख को मनाया जाता है.किन्तु जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के के रूप में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने का फैसला हुआ,,,

वही मुकेश तिवारी ने कहा कि पंडित नेहरू हमेशा बच्चों और उनके अधिकारों के लिए आगे बढ़े. बच्चों के लिए उनके प्रसिद्ध कोट्स में से एक है, “आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे. जिस तरह से हम उन्हें लाएंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा.” बच्चों की शिक्षा के लिए उनके पास बहुत विकसित दृष्टि थी. एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान उनके ही नजरिए के अनुसार स्थापित किए गए हैं.,,

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media