बलौदाबाजार। ज़िला अंतर्गत कसडोल विकासखंड के वनाँचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रिकोकला के युवाओं ने आज गाँव के मुख्य तालाबा व पेयजल वाले स्थानों की साफ सफाई की...।मिडिया प्रभारी सोनाखान ब्लॉक प्रमोद कुमार साहू ने बताया की पिछले दिनों से बनाई जा रही योजना अनुसार आज सुबह ग्रामीण युवाओं के द्वारा सुबह से ही गाँव के मुख्य तालाब के पचरी व किनारो में फंसी पॉलीथिन को बाहर निकालते हुए उसे डिस्पोज कर सफाई किया साथ ही उन्होंने डिपापारा स्थित पानी टंकी, अटल चौक स्थित पानी टंकी, बजरंग चौक स्थित पानी टंकी, बूढा देव मंदिर के समीप पानी टंकी एवं शंकर महादेव के मंदिर के समीप स्थित पानी टंकी के आस पास के कचरे को सफाई करते हुए स्वच्छता का परिचय दिया..। गाँव में सभी से सफाई हेतु सहयोग देने का आवाहन किया गया था जिसमें युवाओं ने प्रमुखता से इसे लिया जिसमें ""स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़"" के अभियान में प्रमुख रूप से प्रमोद कुमार साहू,पुरुषोत्तम साहू,लक्ष्मी निर्मलकर,राजेंद्र सोनी, दुबेन साहू,धरम यादव,कृष्णा डड़सेना,हुलाश ठाकुर,गोपाल साहू,प्रभू ठाकुर,गुलाब साहू,पिंकू ठाकुर,जिगर ठाकुर, शेखर विश्वकर्मा उपस्थित रहें..।*
Tags
छत्तीसगढ़