धोखाधड़ी का फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
जेल में अधिकारी हूं कहकर जमानत कराने के नाम से धोखाधड़ी किया था आरोपी घटना दिनांक से फरार था आरोपी
नाम आरोपी :-
योगेश खुंटे पिता करुराम खुटे उम्र 30 वर्ष सा. बिलारी, थाना- शिरीनारायण, जिला- जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
थाना तोरवा
अप०क० 493/ 2021
जिला- बिलासपुर (छ० ग०) धारा 420 भादवि.
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया प्रियंका सोनी पति दीपक सोनी 29 वर्ष साकिन देवरीखुर्द बरखदान थाना- तोरवा के द्वारा थाने में प्रथम सूचना पत्र दर्ज करायी कि आरोपी के द्वारा में शक्ति जेल में अधिकारी हूं कहकर इसके पति का जमानत कराने के नाम से 1,86,000 रु. धोखाधड़ी कर आरोपी फरार हो गया हैं, कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में फरार आरोपी के गिरफ्तारी का लगातार प्रयास किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमती पाल माथुर द्वारा आरोपियों को शिघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, मामले में श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से) के मार्ग दर्शन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठीत कर आरोपी की वर्तमान ठिकाना जांजगीर में पता कर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया गया है
उक्त कार्यवाही में थाना तोरवा प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि भरतलाल राठौर प्र.आर.- 616 अशोक कश्यप, आरक्षक- 562 मिथलेश सोनी, 192 धर्मेन्द्र साहू, 544 अनुप किण्डो, 657 उदय पाटले का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।