एलन मस्क के सीईओ बनते ही ट्विटर की दुनिया में बदलाव की आहट होने लगी है.
खबर आ रही है कि ट्विटर पर वेरिफिकेशन बैज पाना अब आसान और मुफ्त नहीं रहने वाला है. 'The Verge' की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर अब वेरिफिकेशन के लिए हर महीने 20 डॉलर (1600 रुपये) के करीब वसूल सकता है. रिपोर्ट का कहना है कि वेरिफाइड यूजर्स के पास सब्सक्राइब करने के लिए 90 दिन का समय होगा, जिसके बाद ब्लू टिक छिन जाएगा.
#Twitter #ElonMusk #ElonMuskTwitter #TwitterDeal #MuskBuysTwitter #TwitterVerification