Sunami Media

छत्तीसगढ़ का सबसे लजीज, खास और स्वादिष्ट पकवानों में सबसे प्रिय चीला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ का सबसे लजीज, खास और स्वादिष्ट पकवानों में सबसे प्रिय चीला है। टमाटर की चटनी के साथ जब यह जीभ पर आता है तो मन को रंगीला बना देता है। सर्दी का मौसम आते ही घर के साथ होटल, रेस्टोरेंट में प्लेट सज जाते हैं। गुनगुनी धूप में इसका आनंद कई गुना बढ़ जाता है। नए चावल के चीला का स्वाद और भी मजेदार रहता है।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय होटल मैनेजमेंट के प्राध्यापक हैरी जार्ज की मानें तो छत्तीसगढ़ के चीला को लेकर अब लोगों की खासी मांग बढ़ चुकी है। राज्य के सभी बड़े कार्यक्रम और पार्टी में यदि चीला न मिले तो अधूरा सा लगता है। विदेश से आने वाले मेहमान भी इसके खास दीवाने हो जाते हैं। एक बार जो इसका स्वाद ले जिंदगी में कभी नहीं भूल सकता। चीला चावल आटे के साथ अब 36 प्रकार के बनने लगे हैं। चीला के साथ टमाटर की स्पेशल चटनी भी परोसी जाती है। राज्य के अन्य व्यंजनों की तुलना में चीला सबसे प्रमुख है। घर में आसानी से उपलब्ध चीजों से और फटाफट बन जाता है। यही वजह है कि सुबह-शाम नास्ते में इसे तुरंत परोसा जाता है। चीला बिना टमाटर की चटनी के अधूरा है। लेकिन जब छत्तीसगढ़ की खास चिरपोटी टमाटर मिल जाए तो फिर क्या कहने।

ऐसे बनता है चीला

चीला बनाने के लिए चावल का आटा, नमक और तेल चाहिए। साथ में बेसन भी ले सकते हैं। नहीं तो यह सिर्फ चावल के आटे से ही बनता है। सबसे पहले चावल का आटा पानी में घोलना पड़ता है। उसमें नमक मिलाकर घोल बना लेना चाहिए। इसके बाद तवा गर्म कर तेल डालना चाहिए। फिर इस घोल को हाथ से या चम्मच से फैला देना चाहिए। देसी अंदाज में आज भी चीला हाथ से ही तवे पर डाला जाता है। चीले को धीमी आंच पर दोनों तरफ सेंक लें। फिर तैयार हो जाएगा गरम-गरम चीला।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media