Sunami Media

कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को गुजरात चुनाव में स्टार प्रचारक का जिम्मा सौंपा

कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को गुजरात चुनाव में स्टार प्रचारक का जिम्मा सौंपा है। पायलट गहलोत के गुजरात दौरे से लौटते ही 31 अक्टूबर को गुजरात के चुनावी दौरे पर होंगे। पायलट यहां एक के बाद एक कुल 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वो परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक सचिन पायलट 31 अक्टूबर को गुजरात के खेड़ा के फगवल में सुबह 10:30 बजे पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद राजकोट के वीरपुर में 11:30 बजे उनके स्वागत में कार्यक्रम रखा गया है। जहां से पायलट गुजरात के माही सागर जिले के लोनावाला में 12:15 बजे व संतरामपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।सचिन पायलट की चौथी व आखिरी जनसभा दाहोद में शाम 4:15 बजे होगी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media