पत्रकार पर क्यों और किसने किया हमला,,कही किसी मास्टरमाइंड का हाथ तो नहीं,, पुलिस कब करेगी हमला करने वालो को गिरफ्तार,,
चारो तरफ चल रहा है माफिया राज, जिले मे नहीं है पुलिस की आभास ,,
बिलासपुर / पत्रकार नीरज शुक्ला के ऊपर देर रात चार लोगो ने चाकू से जान लेवा हमला कर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार नीरज शुक्ला देर रात सरकंडा स्तिथ अपने घर जा रहे थे उसी दौरान पुराने पुल के पास स्कुटी में घात लगाए दो युवकों ने उसका पीछा किया वही घर के पास पहुचने के बाद पल्सर में दो युवक और पहुचे और चाकू निकाल कर जानलेवा हमला किया। नीरज शुक्ला घटनास्थल से जान बचा कर भागने में सफल हो गए। अगर वहा से नहीं भागते तो कोई अनिष्ट घटना घट सकती थी। घटना की पूरी वारदात लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ साफ दिख रहा है कि किस तरह से पत्रकार ने बदमाशो से अपनी जान बचाई ।
वही पत्रकार नीरज शुक्ला ने पूरे मामले की जांच की मांग किया है । पत्रकार का कहना है कि कुछ दिनों से उसने अपराधियो की काली करतूत की खबर प्रसारित की थी । जिसके बाद से उसे लगातार धमकी मिल रही थी उसने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया में भी पोस्ट की थी और अपनी जान को खतरा बताया था ।
गौरतलब है कि नीरज शुक्ला मुखर हो कर निष्पक्ष कबाड़ियों , मस्तुरी में खुलेआम चल रहा जुआ फोटो सहित पुलिस आरक्षक के खिलाफ खबर उजागर की थी। आशंका जताई जा रही है कि कही उन्ही लोगो ने तो हमला नहीं कराया। वही इस पूरे मामले में प्रार्थी पत्रकार ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जल्द ही अपराधियो की धरपकड़ की मांग किया है। गौरतलब है कि इसी तरह बिलासपुर के वरिष्ट पत्रकार सुशील पाठक की गोली मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।सीबीआई ने भी फाईल बंद कर दिया।
फिलहाल देखना यह होगा कि पत्रकार पर जान लेवा हमला करने वाले नकाप पोशो को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचती है। यह आने वाला समय ही बताएगा।